फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शेयर बाजार में निवेश के बहाने ठगने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने महिला कारोबारी से 43.76 लाख ठगे थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। साइबर थाना पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के बहाने लोगों को ठगने वाले अंतरराज्यीय ठग रमेश कन्ना को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने व्यवसायी महिला से 43,76,080 रुपये ठग लिए थे। महिला की शिकायत के बाद आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल, दो लैपटॉप, दो सिम कार्ड, तीन क्रेडिट/डेबिट कार्ड व चेक बुक बरामद की है।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान के अनुसार, साउथ एक्स पार्ट-दो निवासी महिला (48) ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने फेसबुक पर स्टॉक मार्केट निवेश के संबंध में आए विज्ञापन पर क्लिक किया तो वह एक व्हाट्सएप ग्रुप पर पहुंच गई। इसमें उसे शेयर बाजार में निवेश कर मोटी कमाई का लालच दिया गया। इसके बाद महिला को वेबसाइट पर फर्जी पोर्टफोलियो दिखाकर ठग लिया। मामला दर्जकर एसीपी/ऑपरेशंस राजेश कुमार की देखरेख में थाना प्रभारी अरुण कुमार वर्मा, एसआई गुमान सिंह, हवलदार सुरेंद्र, हरेंद्र व मोहित की टीम ने जांच शुरू की। जांच में पुलिस को पता लगा कि ठगी की रकम देश के अलग-अलग राज्यों में पांच खातों में ट्रांसफर की गई है। इसके अलावा, कॉल डिटेल और पैसे के लेनदेन का तकनीकी विश्लेषण किया गया तो एक बैंक खाता बंगलूरू के पते पर पंजीकृत मिला। इसके बाद एसआई गुमान सिंह की टीम ने बंगलूरू में छापा मारकर रमेश कन्ना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चेन्नई भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे के लालच में आकर ठगों से जुड़ा
आरोपी ने खुलासा किया कि वह चेन्नई में कुछ लोगों के संपर्क में आया। उन्होंने उसे सिम कार्ड और बैंक खातों की व्यवस्था करने पर आकर्षक रिटर्न की पेशकश की। उसे हर सिम व खाते पर 20000 रुपये देने का लालच दिया गया। नतीजतन उसने जालसाजों के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराना शुरू कर दिया। पुलिस अन्य ठगों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें