फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार, उत्तराखंड के ध्यानार्थ::: फिल्मों में रोल दिलाने के बहाने ठगने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्मी हस्तियों संग लगा रखे हैं फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्मों में भूमिका देने के बहाने ठगी करने वाले जालसाज बहादराबाद, हरिद्वार निवासी सन्नी कुमार वर्मा (33) को रोहिणी साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाता था और कोरोना महामारी के दौरान हुए आर्थिक नुकसान के बाद ऑनलाइन ठगी करने लगा। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद को कास्टिंग मैनेजर बताता था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, 2 सिम कार्ड और 2 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। रोहिणी निवासी पीड़िता ने 12 मई को साइबर सेल को बताया था कि उसने इंस्टाग्राम पर फिल्मों में ऑडिशन के लिए लड़कियों को आमंत्रित करने वाली एक पोस्ट देखी। ऑडिशन के लिए आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी सनीएटकास्टिंग पर अपनी तस्वीरें और विवरण साझा किया। आरोपी ने उसे फिल्म एलान 2 में उसकी भूमिका के बारे में बताया और शर्तों काे लेकर मेल किया। भूमिका को लॉक करने के लिए 13 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा। उसने पैसे जमा कर दिए। इसी तरह दूसरी फिल्म जी ले जरा के लिए उससे 9800 रुपये जमा करा लिए। उसके बाद भी और पैसों की मांग की। पैसे न देने पर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में साइबर सेल के निरीक्षक अजय दलाल ने आरोपी के व्हाट्सएप मोबाइल नंबर, मेल आईडी की जांच शुरू की। बैंक खाते आरोपी के परिवार के सदस्यों के नाम पर पंजीकृत मिले। जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने इवेंट मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और 2020 तक कालका, पंचकुला में आईएमजी वेंचर नाम से एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चला रहा था। वहां कार्यक्रमों में कई मशहूर बॉलीवुड हस्तियों के साथ उसने फोटो खिचवा लिए थे। आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी पर करीब 62 हजार फॉलोअर्स हैं। फिल्मों में रोल पाने के लिए सैकड़ों लड़कियों ने उसकी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उससे संपर्क किया था और अपनी तस्वीरें, वीडियो भी शेयर की थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें