फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा में मनाया जायेगा छठ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के सेक्टर-75,नोएडा के तत्वावधान में लोक आस्था,श्रद्धा एवं सूर्योपासना के महापर्व श्री छठ पूजा महोत्सव–2026 का भव्य एवं दिव्य आयोजन 13 से 16 नवंबर 2026 तक किया जाएगा।इस अवसर पर गोल्फ सिटी प्लॉट-8 एवं पंचशील प्रतिष्ठा सोसाइटी के बीच स्थित सेंट्रल पार्क,सेक्टर-75,नोएडा में श्रद्धालु भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार तथा समाज की सुख-शांति,आरोग्य एवं समृद्धि की कामना करेंगे।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति एवं लोक आस्था का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है।यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता,स्वच्छता,पवित्रता,अनुशासन,त्याग एवं समर्पण का संदेश देता है।छठव्रती पूर्ण श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ कठिन व्रत रखकर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करते हैं तथा छठी मैया से परिवार एवं समाज के कल्याण की प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें