फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अगले हफ्ते पेश होगी रवि काना गिरोह के छह बदमाशों के चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले हफ्ते पेश होगी रवि काना गिरोह के छह बदमाशों के चार्जशीट
विज्ञापन

चार्जशीट में आरोप-स्क्रैप के धंधे से काली कमाई की, देश और विदेशों में संपत्ति खरीदी

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। जेल में बंद स्क्रैप और सरिया माफिया रवि काना गिरोह के छह बदमाशों के खिलाफ पुलिस अगले हफ्ते कोर्ट में चार्जशीट पेश करेगी। एक हजार पन्नों की चार्जशीट में पुलिस ने कहा है कि रवि काना गिरोह ने स्क्रैप के धंधे से काली कमाई की है। उस पैसे का निवेश जमीनों में किया। देहरादून और विदेश में संपत्ति खरीदी है।
रवि काना गिरोह के खिलाफ थाना बीटा-दो में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरोह के 16 सदस्य नामजद हैं। पुलिस एक चार्जशीट पहले ही दाखिल कर चुकी है। बचे हुए छह बदमाशों के खिलाफ चार्जशीट तैयार की है। इसमें कहा गया है कि गिरोह के बदमाश रवि के कहने पर व्यापारियों को धमकाकर स्क्रैप के ठेके हासिल करते थे। इससे काली कमाई अर्जित की। इसका निवेश देश और विदेश में संपत्ति में किया। रवि काना के खिलाफ नोएडा के थाना सेक्टर-39 में सामूहिक दुष्कर्म का केस भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-


गैंगरेप मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई आज

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रवि की जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को होगी। रवि काना के अधिवक्ता ललित मोहन गुप्ता ने बताया कि रवि की महिला सहयोगी काजल झा की गैंगस्टर मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई 27 मई को होगी। इससे पहले रवि काना की गैंगस्टर मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी, जिसे खारिज कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें