दुर्गा पंडालों में गूंजे मां के जयकारे, उमड़ी आस्था
लखनऊ। नवरात्र के छठे दिन शनिवार को शहर के विभिन्न पंडालों में धूमधाम से दुर्गा पूजा का शुभारंभ हुआ। देर रात तक मां के जयकारों से पंडाल गूंजते रहे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर मां की भव्य आरती हुई। अंबे तू है जगदंबे काली..., आए तेरे भवन दे दे अपनी शरण..., आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा जैसे गीतों पर भक्त झूमते नजर आए।
रामकृष्ण मठ निरालानगर में छह दिवसीय दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन शनिवार सुबह चार बजे मां की आरती की गई। सात बजे स्वामी मुक्तिनाथानंद ने सत्संग का पाठ किया। शाम को नौ तरह के पौधों से मां का बोधन (आह्वान) किया गया। चेन्नई के मायलापुर सि्थत रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के स्वामी सत्यविदानंद और सिकरा कुलिग्रम के रामकृष्ण मिशन के स्वामी हीमाद्री ने चंडी पाठ किया। साथ ही, दस साल की अर्यमा शुक्ला शुक्ला ने चंडी पाठ किया। रामकृष्ण मठ के संन्यासी व भक्तों ने आगमणि गीत पर खूबसूरत प्रस्तुति दी।
दुर्गा पंडालों में गूंजे मां के जयकारे, उमड़ी आस्था
दुर्गा पंडालों में गूंजे मां के जयकारे, उमड़ी आस्था