जनपद गौतम बुद्ध नगर के नए जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर होंगे। वर्तमान गौतम बुद्ध नगर डीआईओएस राजेश कुमार सिंह को उप डायट प्राचार्य के साथ एडी बेसिक, सहारनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जनपद गौतम बुद्ध नगर में अब नए जिला विद्यालय निरीक्षक की नियुक्ति हुई है। चंद्रशेखर को यह महत्वपूर्ण पदभार सौंपा गया है। वह वर्तमान में आगरा में डीआईओएस के पद पर कार्यरत हैं। चंद्रशेखर मंगलवार को पदभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
शासन ने उन्हें अब गौतम बुद्ध नगर जिले की जिम्मेदारी दी है। यह प्रशासनिक स्तर पर किया गया एक महत्वपूर्ण बदलाव है। वर्तमान में गौतम बुद्ध नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार सिंह हैं। डीआईओएस राजेश कुमार सिंह को उप डायट प्राचार्य के साथ एडी बेसिक, सहारनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह स्थानांतरण शासन के निर्देशों के अनुसार हुआ है।