फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज से तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। शहर में बुधवार सुबह से ही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सड़कों पर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को ढके नजर आए। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय भीड़ भी कम दिखाई दी। हालांकि बृहस्पतिवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे मौसम सुहावना हो जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रही है। 28 मई को दोपहर और शाम के समय हल्की बारिश, गरज-चमक और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। 29 मई को भी मौसम खराब बना रहेगा। सुबह से शाम तक हल्की बारिश, बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ तूफान आने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें