फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने विकास कार्यों में अनदेखी का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चेयरपर्सन ने विकास कार्यों में अनदेखी का लगाया आरोप
विज्ञापन

तावड़ू। तावडू नगरपालिका चेयरपर्सन मनीता गर्ग ने अपनी ताजपोशी के एक वर्ष पूरा होने पर मंगलवार को खबर नवीसों से रू-ब-रू होने के दौरान उनका दर्द छलक गया और उनकी कथित तौर पर हुई अनदेखी को लेकर मुख्यमंत्री के नाम 13 सूत्री मांगों का एक मांग पत्र अपने समर्थित पार्षदों की मौजूदगी में एसडीएम सतीश कुमार तावडू को सौंपा।
चेयरपर्सन मनीता गर्ग ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि मौजूदा सरकार ने तावड़ू को उपमंडल का दर्जा देकर चौरासी वासियों की दो दशक पुरानी मांग को पूरा कर सराहनीय काम किया, लेकिन अन्य मांगों को लेकर शासन प्रशासन गंभीर नहीं है। जिसका खामियाजा शहर वासियों को झेलना पड़ रहा है। तावड़ू उपमंडल नूंह ज़िले के अंतर्गत होना व विधानसभा क्षेत्र गुरुग्राम के सोहना में होना विकास कार्यों में सबसे बड़ा अड़ंगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष का आरोप है कि मौजूदा सरकार तावड़ू उपमंडल के विकास कार्यों को लेकर अनदेखी कर रही है। सरकार का विधायक होने के बावजूद तावड़ू में लघु सचिवालय व सिविल कोर्ट अभी तक स्थापित नहीं पाया है। उपमंडल बनने के बावजूद अभी भी पेंशन, रोजगार कार्यालय, भवन निर्माण कार्य व पशुपालन विभाग व सी एम विंडो शिकायतों से संबधित कामों के लिए नूंह मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसके अलावा तावड़ू में सेक्टरों के लिए हुडा द्वारा अधिग्रहण की गई जमीन का मुआवजा मामला कोर्ट से फैसला होने के बाद भी सरकारी विभाग में उलझना, हुडा सेक्टर विकसित नहीं होना, नगर में सीवरेज लाइन बंद व ठप होना आदि कमियों को गिनाते हुए कहा कि ये सभी मांगे कई बार प्रसासन व मौजूदा विधायक के संज्ञान में लाई गई। लेकिन इन सभी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया । इस अवसर पर समाज सेवी आशीष गर्ग, मनीष गर्ग, नरेश ढल पार्षद, सुरेन्द्र पार्षद, ज्ञानी राम, अतर सिंह , नपा के उपाध्यक्ष कर्मसिंह उर्फ कल्लू व उनके समर्थित पार्षदों मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन: समर्थित पार्षदों के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए चेयरपर्सन मनीता गर्ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें