फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चेयरमैन आज करेंगे नोएडा प्राधिकरण के कामकाज की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। औद्योगिक विकास आयुक्त व चेयरमैन दीपक कुमार शनिवार को नोएडा प्राधिकरण के कामकाज और विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। यह उनकी पहली समीक्षा बैठक होगी। वह अगले सप्ताह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित नोएडा दौरे से पहले चेयरमैन परियोजनाओं की स्थिति जानेंगे।
विज्ञापन

वेस्ट टू वंडर पार्क और भंगेल एलिवेटेड रोड जैसी परियोजनाएं लोकार्पण के लिए तैयार हैं और इसके लिए मुख्यमंत्री का समय मांगा गया है। दीपक कुमार को हाल ही में प्राधिकरण का चेयरमैन बनाया गया था। तीन अक्टूबर को उन्होंने बोर्ड बैठक की थी। शनिवार सुबह 11 बजे यह समीक्षा बैठक सेक्टर-6 स्थित बोर्ड रूम में होगी।
बैठक से पहले शुक्रवार को सीईओ डॉ. लोकेश एम ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सिविल, बिजली, उद्यान, जनस्वास्थ्य, भूलेख सहित सभी विभागों के कार्यों की स्थिति जानी और बिल्डर-फ्लैट खरीदार, किसानों के मामले, पुनर्वास योजना और निवेश जैसे मुद्दों पर चर्चा की। सीईओ ने निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें