फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर के किशोरपुर में जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हर दिन कीचड़ और गड्ढों से जूझ रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। नोएडा एयरपोर्ट के सबसे नजदीकी गांव किशोरपुर में मुख्य सड़क की जर्जर हालत से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क पर जगह–जगह गड्ढे होने के कारण वाहनों का आवागमन कठिन हो गया है। बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और पानी भरने से स्थिति और खराब हो गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सड़क मरम्मत की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आए दिन दोपहिया वाहन फिसलने से लोग घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारू हो सके और दुर्घटनाओं पर लगाम लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें