अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग ने पंजाब में आई भयानक बाढ़ के लिए केंद्र सरकार पर राजनीतिक लापरवाही का आरोप लगाया है।
जारी बयान में उन्होंने कहा कि पंजाब में हुए हजारों करोड़ रुपये के नुकसान वाली तबाही का सबसे बड़ा कारण केंद्र सरकार द्वारा भाखड़ा डैम और रणजीत सागर डैम की डी-सिल्टिंग (गाद निकालने) की मंज़ूरी न देना है। रावी और सतलुज के किनारों पर बसने वाले लाखों लोग उजड़ गए हैं, पर इसके बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया।
उन्होंने कहा कि भाखड़ा डैम और रणजीत सागर डैम पंजाब का भविष्य हैं। इन डैमों में बहुत ज़्यादा गाद (सिल्ट) भर चुकी है जो कि हमारे भविष्य के लिए खतरा बन चुकी है। केंद्र सरकार बताए कि भाखड़ा डैम और रणजीत सागर डैम की डी-सिल्टिंग की मंजूरी क्यों नहीं दी जा रही है।