फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना- 2027 : जहांगीरपुर व बिलासपुर नगर पंचायत अव्वल तो नोएडा व ग्रेनो प्राधिकरण फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर व बिलासपुर नगर पंचायत अव्वल तो नोएडा व ग्रेनो प्राधिकरण फिसड्डी
विज्ञापन

-जनगणना-2027 के तहत जिले में चल रहा मकानों की सूची व गणना का काम, जिले में 21 प्रतिशत पूरा
-33 ब्लॉक में अभी भी शुरू नहीं हुआ काम, इनमें ग्रेनो के 30 ब्लॉक, 1271 ब्लॉक में काम हुआ पूरा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में जनगणना-2027 का काम 21 प्रतिशत पूरा हो गया है। जहांगीरपुर और बिलासपुर नगर पंचायत ने मकानों की सूची व गणना का काम पूरा कर लिया है। जबकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अभी भी फिसड्डी हैं। दोनों जगह 10 प्रतिशत भी काम पूरा नहीं हुआ हैं। कुल 33 ब्लॉक में काम शुरू नहीं हुआ है। इनमें 30 ब्लॉक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के शामिल है। जिले के कुल 6032 ब्लॉक में से अब तक 1271 ब्लॉक में जनगणना का काम पूरा हो गया है।

जनगणना-2027 के तहत जिले में मकानों की सूची और गणना करने का काम चल रहा है। 22 मई से 20 जून के बीच काम पूरा करना है। अब 13 दिन और बचे हैं, लेकिन अब तक जिले में गणना का काम सिर्फ 21 प्रतिशत पूरा हुआ है। इसका सबसे बड़ा कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण हैं। नोएडा प्राधिकरण के 2284 ब्लॉक में से केवल 149 ब्लॉक में काम पूरा हो हुआ है। दो में काम शुरू भी नहीं हुआ है। यहां पर केवल 6.52 प्रतिशत काम पूरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेनो प्राधिकरण क्षेत्र का भी यहीं हाल है। यहां 2393 ब्लॉक में से 2152 में काम चल रहा है। 211 में काम पूरा हो गया है। जबकि 30 ब्लॉक में अभी भी काम शुरू नहीं हुआ है। ग्रेनो में 8.82 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। जनगणना में सबसे अव्वल जहांगीरपुर और बिलासपुर नगर पंचायत हैं। दोनों का काम 100 प्रतिशत पूरा हो गया है। इनके बाद दादरी नगर पालिका में 91.06 प्रतिशत, जेवर तहसील में 90.16 प्रतिशत, जेवर नगर पंचायत में 86.36 प्रतिशत, दनकौर नगर पंचायत में 83.33 प्रतिशत और सदर तहसील में 79.03 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। वहीं दादरी तहसील में 65.90 प्रतिशत, रबूपुरा नगर पंचायत में 60 प्रतिशत और यमुना प्राधिकरण में 52.97 प्रतिशत काम पूरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें