फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर फायरिंग कांड: घर के बाहर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, CCTV आने के बाद तेज हुई जांच; गिरफ्तारी अब तक नहीं

Tue, 28 Jul 2026 05:26 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

जेवर के जहांगीरपुर क्षेत्र में लेनदेन के विवाद में बदमाशों ने एक घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। दो महीने बाद फुटेज सामने आने पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। 
 
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में चलीं कई राउंड गोलियां - फोटो : CCTV
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना सिटी के जेवर थाना क्षेत्र में एक घर के बाहर बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। लेनदेन के विवाद के चलते बदमाशों ने घर के बाहर कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, घटना के कई दिन बाद भी न तो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई और न ही उनकी गिरफ्तारी हो सकी। अब सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।

विज्ञापन




घटना जहांगीरपुर चौकी क्षेत्र की है। फायरिंग की पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दोनों बदमाश बेखौफ होकर दोनों हाथों में हथियार लिए फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि होटल के किराए और लेनदेन को लेकर आरोपियों से विवाद चल रहा था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और घर से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना 25 मई 2026 की शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दो महीने बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे उनका पुलिस पर भरोसा कम हुआ है। परिवार ने चौकी पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ग्रामीणों में भी आक्रोश है और वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें