नोएडा। सेक्टर-121 स्थित क्रिकप्लेक्स क्रिकेट मैदान में अल्टीमेट क्रिकेट बैटल सीजन 2 का लीग मैच खेला गया। मंगलवार को हुए मैच में पहली पारी खेलते हुए गोल्फ वॉरियर्स टीम ने 13.1 ओवर में 64 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैटल किंग्स टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 12 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। बैटल किंग्स टीम ने सात विकेट से इस लीग मैच में जीत हासिल की। तीन विकेट लेने वाले शिखर पवार मैन ऑफ द मैच बने। वहीं, नाबाद 23 रन बनाकर चेतन रावत बेस्ट बटर बने। संवाद