फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीसीटीवी कैमरे खराब, अस्पताल की सुरक्षा में लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे खराब, अस्पताल की सुरक्षा में लापरवाही
विज्ञापन

-ईएसआईसी अस्पताल में बच्चा चोरी मामले की जांच करेगी कमेटी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में बच्चा चोरी मामले ने सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। लेबर रूम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खराब होने की बात भी सामने आ रही है। इस मामले की जांच के लिए अस्पताल प्रशासन ने कमेटी का गठन किया है। अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही का भी पता लगाया जाएगा।

बच्चा चोरी की सूचना मिलने पर ईएसआईसी अस्पताल पहुंची पुलिस ने पूछताछ करने के बाद सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी ली। मालूम चला कि लेबर रूम के आसपास लगे कैमरे खराब पड़े हैं। अस्पताल के भूतल पर आपातकालीन विभाग के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में बच्चा लेकर जा रही महिला दिखाई दे रही है, लेकिन किसी भी कैमरे में उसका चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। बच्चे के परिजनों से बातचीत के आधार पर आरोपी महिला की पहचान करने का प्रयास पुलिस कर रही है। अस्पताल की उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोना बेदी ने बताया कि खराब सीसीटीवी कैमरों को बदलने के लिए निविदा प्रक्रिया चल रही है। सरकारी अस्पताल होने के कारण तमाम प्रक्रियाओं से गुजरना होता है। मामले की जांच कराई जा रही है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही

अस्पताल के प्रसूता विभाग से बच्चा चोरी होने के मामले में सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही भी उजागर हो रही है। दो दिन के बच्चे को लेकर कोई महिला वार्ड से बाहर चली गई और सुरक्षा कर्मियों ने रोकने-टोकने की जरूरत भी नहीं समझी। वार्ड से लेकर मुख्य द्वार तक कई सुरक्षा कर्मियों की तैनाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें