फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब 20 से होगी सीबीएसई शूटिंग चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
- तकनीकी कारणों से 13-17 जुलाई का कार्यक्रम हुआ स्थगित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से गौतमबुद्ध नगर में नॉर्थ जोन-1 स्तर की सीबीएसई बालिका शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पहले यह प्रतियोगिता 13 से 17 जुलाई तक प्रस्तावित थी लेकिन अब इसका आयोजन 20 से 24 जुलाई तक होगा। तिथि परिवर्तन के बाद आयोजकों ने प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। प्रतियोगिता में नॉर्थ विभिन्न स्कूलों कीं 850 से अधिक बालिका निशानेबाज निशाना लगाएंगी।



ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल को लगातार तीसरे वर्ष इस प्रतियोगिता की मेजबानी का दायित्व सौंपा गया है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, प्रतियोगिता की तिथियों में बदलाव सीबीएसई की वेबसाइट पर आई तकनीकी समस्या के कारण किया गया है। स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




लॉन टेनिस चैंपियनशिप की भी बदली तिथि

जेपी पब्लिक स्कूल को सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 लॉन टेनिस चैंपियनशिप-2026 की मेजबानी मिली है। यह प्रतियोगिता भी अब 20 से 24 जुलाई तक आयोजित होगी। पहले इसकी तिथि 13 से 17 जुलाई निर्धारित थी। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 श्रेणियों में लगभग 800 खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें