फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेलवे अधिकारी के घर सीबीआई का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे अधिकारी के घर सीबीआई का छापा
विज्ञापन

- पड़ोसियों व स्थानीय पुलिस को नहीं लगी कानों कान खबर
नोएडा। पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी की गोरखपुर से गिरफ्तारी के बाद सीबीआई का पूरा फोकस नोएडा पर हो गया और मंगलवार को सीबीआई की टीम सेक्टर-50 स्थित रेलवे अधिकारी के आवास पर पहुंच गई। इसकी कानों कान खबर न पड़ोसियों को लगी और न ही स्थानीय पुलिस को इसकी भनक लगने दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान सीबीआई की टीम ने रेलवे अधिकारी के नोएडा स्थित घर से 50 लाख रुपये से अधिक की रकम बरामद की। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक केसी जोशी की तैनाती गोरखपुर में है और उनका आवास नोएडा के सेक्टर-50 स्थित रेल विहार में है। मंगलवार को सीबीआई की टीम ने काफी गुपचुप तरीके से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया और रेल विहार स्थित उनके घर की चप्पे चप्पे की तलाशी ली। इस मामले में जब स्थानीय पुलिस से बात की गई तो उन्होंने इस तरह की छापेमारी होने से मना कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें