फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर आउट करवाते केंद्र अधीक्षक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। कक्षा दसवीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान नूंह खंड के फिरोजपुर नमक स्थित परीक्षा केंद्र पर बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव ने परीक्षा आरंभ होने के दस मिनट बाद पेपर लीक करने के आरोप में केंद्र अधीक्षक को दबोचा है। फिरोजपुर नमक परीक्षा केंद्र मेें परीक्षाओं के दौरान भारी अनियमितताएं सामने आ रही थीं जिसके आधार पर सोमवार को यह बड़ी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुष्टि करते हुए बोर्ड के बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि बोर्ड उपाध्यक्ष ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि केंद्र अधीक्षक अशोक कुमार तावडू खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूंध में भूगोल प्रवक्ता के पद पर तैनात है जोकि फिरोजपुर नमक के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में केंद्र अधीक्षक है। उन्होंने अपने स्कूल प्राचार्य को भी मोबाइल से पेपर भेजा। अन्य कई जगहों पर पेपर को सर्कुलेट किया। बोर्ड उपाध्यक्ष ने इस बारे में केंद्र अधीक्षक से जानकारी ली। आरोपी केंद्र अधीक्षक को मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बोर्ड के आला अधिकारियों के अलावा पुलिस टीम भी अपने स्तर पर जांच में जुटी हुई है। वहीं पेपर लीक करवाने के आरोप में पकड़े गए केंद्र अधीक्षक को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लाकर सदर थाने में बंद कर दिया। इस बारे में हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन जगबीर मलिक ने बताया कि नकल करवाने वालों के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा।
एक घंटे तक चलती रही कार्रवाई
बोर्ड उपाध्यक्ष ने इस दौरान फिरोजपुर नमक परीक्षा केंद्र पर अपनी कार्रवाई के दौरान एक घंटे केंद्र अधीक्षक अशोक कुमार से एक घंटे तक लगातार पूछताछ की। इसके बाद मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी के अलावा नूंह सदर थाना प्रभारी को बुलाया। बोर्ड उपाध्यक्ष ने इस दौरान पाई गई भारी अनियमिता के कारण उन्होंने रिलीव कर दिया। उनके स्थान पर अन्य को केंद्र अधीक्षक नियुक्त किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
सदर थाना प्रभारी अजयबीर भड़ाना ने कहा कि इस मामले में नूंह सदर थाने में केंद्र अधीक्षक अशोक कुमार व उनके सहयोगी कपिल जैन क्लर्क के खिलाफ बोर्ड अधिकारियों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
पेपर हुआ रद्द
बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव ने बताया कि गांव फिरोजपुर नमक परीक्षा केंद्र पर सोमवार को पेपर लीक के चलते इस परीक्षा पेपर को रद्द कर दिया है। अब फिर से यहां के दोनों सेंटरों के बच्चों की परीक्षाएं देनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें