फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में चल रही कच्ची शराब फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। पुलिस ने हरियाणा सीमा स्थित फलैदा गांव के खेत में छापा मारकर कच्ची शराब की फैक्ट्री का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के अन्य साथी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियाणा के पलवल निवासी बिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 52 लीटर कच्ची शराब तथा 500 लीटर अधबनी शराब, यूरिया, ऑक्सीटोसिन और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने मौके पर चार भट्टियों को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन अमित कुमार ने बताया कि रबूपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि यूपी-हरियाणा सीमा के पास कच्ची शराब बनाई जा रही है। थाना प्रभारी की टीम ने बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे खेत में दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। इनमें से बिंदर सिंह को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह आसपास क्षेत्र में साथियों की मदद से कच्ची शराब को हरियाणा की शराब बताकर तस्करी और बिक्री करता था। पुलिस ने मौके से 15 किलो गुड़, सात ड्रम , तीन पतीले, दो तसले, प्लास्टिक के कट्टे, 15 किलो यूरिया, ऑक्सीटोसिन, नौसादर व अन्य सामान बरामद किए हैं।
चुनावों में बिक्री के लिए बनाई जा रही थी शराब
थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कई दिनों से कच्ची शराब बना रहे हैं। उन्होंने विधानसभा चुनावों में बिक्री के लिए अधिक मात्रा में शराब बनाना शुरू किया था। पुलिस ने 4 जनवरी को भी यूपी-हरियाणा सीमा के पास चंडीगढ़ गांव के पास जंगल में भी छापा मारकर कच्ची शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पिछले 15 दिन में शराब तस्करी के पांच मामले उजागर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें