फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिले में पहली बार होगी कैश प्राइज रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज जिला स्तरीय कैश प्राइज रोलर-स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में 6 से 18 वर्ष तक के बालक व बालिका विभिन्न आयु कैटेगरी में स्केटिंग रिंग में दौड़ लगाते हुए नजर आएंगे। इसमें विजेता प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को कैश धनराशि व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन




जीएन रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्रेटर नोएडा की ओर से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 18 अप्रैल को एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। महासचिव कपिल सिंह और स्केटिंग कोच चरण सिंह ने बताया कि जिले में पहली बार कैश प्राइज रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चैंपियनशिप बालक व बालिका वर्ग में इनलाइन, क्वाड, टॉय इनलाइन, एडजस्टेबल स्पर्धा में होगी। इसमें स्कूल व अकादमी की टीमें भाग लेंगी। विजेता टीम को 5100, उपविजेता को 3100 और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 2100 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें