सूरजपुर के गुलिस्तानपुर गांव की घटना
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर के गुलिस्तानपुर गांव में बदमाशों ने एक दुकान की छत काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोप है कि चोर छत काटकर दुकान के अंदर घुसे और नकदी व 10 मोबाइल चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
गुलिस्तानपुर गांव में फैजान अली की मनी ट्रांसफर की दुकान है। बुधवार शाम वो दुकान बंद कर घर चले गए। बृहस्पतिवार सुबह जब दुकान में पहुंचे तो छत का एक हिस्सा टूटा हुआ मिला। दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक आरोपी कैद हुआ है। पीड़ित ने बताया कि वारदात में कई लोग शामिल थे, लेकिन छत काटने के बाद एक आरोपी अंदर घुसा। लाइट की मदद से दुकान को खंगाला। करीब 10 मोबाइल और छह हजार रुपये चोरी कर ले गए। आरोपी के कुछ साथ छत पर थे जिनको चोर सामान पकड़ा रहा था। पीड़ित ने चोरी की शिकायत सूरजपुर कोतवाली में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो