फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर का ताला तोड़कर नकदी-जेवर चोरी

Sat, 06 Sep 2025 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। बिधूना रोड स्थित सूने मकान का चोरों ने ताला तोड़ दिया और कमरे में रखी नकदी व जेवर सहित अन्य सामान उठा ले गए। सुबह ताला टूटा देख पड़ोसी ने मकान मालिक को खबर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

गांव सहार निवासी अमित कुमार अपनी पत्नी गुड़िया के साथ दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। मकान कई दिनों से बंद था। पड़ोसी में रहने वाले शिक्षक किशोर कुमार ने गुरुवार शाम अमित के घर के दरवाजे का ताला टूटा देखा।
अनहोनी की आशंका पर शिक्षक ने यह जानकारी अमित को दी। जिसके बाद वह परिवार के साथ शुक्रवार सुबह घर पहुंचा। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन

जानकारी पर हल्का प्रभारी कुलदीप राजपूत मौके पर पहुंचे। घटना के बाद में मालिक से पूछताछ की। अमित ने पुलिस को बताया कि तीन तोड़िया, पायल, चांदी के सिक्के, 30 हजार रुपये नकद व फ्रिज, गैस सिलिंडर, सिलाई मशीन आदि चोर पार कर ले गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें