फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: तीन माह बाद शोरूम में आग की रिपोर्ट दर्ज, घटना में हुआ था 20 लाख रुपये का नुकसान

Tue, 06 Apr 2021 11:00 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

शाहबेरी की फर्नीचर मार्केट स्थित शोरूम में 10 जनवरी को होम डिकोर शोरूम में आग लगने से 20 लाख रुपये की क्षति हुई थी। शोरूम संचालक दिल्ली स्थित रोहिणी के सेक्टर-6 निवासी प्रदीप राय का आरोप है कि पड़ोस के दुकानदारों विकास और मनोज ने रंजिशन उसकी दुकान में आग लगाकर कर्मचारी राजेश को मारने की कोशिश की। 

विज्ञापन


राजेश ने दोनों आरोपियों को आग लगाते देखा था। मामले में शिकायत के बाद भी बिसरख कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस कारण कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। 

राजेश ने बताया कि पार्किंग आदि के विवाद को लेकर पड़ोसी दुकानदारों ने शोरूम में आग लगाई थी। आग से शोरूम में 20 लाख रुपये का सामान जल गया था। अब कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें