फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीपी की शिकायत पर 7 मामलों में 59 भू माफियाओं के खिलाफ केस दर्ज।ᅠ8 दिन में 10 मामले दर्ज।

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। सदर थाना पुलिस ने जिला नगर योजनाकार विभाग की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में अवैध निर्माण करने के आरोप में 7 अलग-अलग मामलों में 59 भू माफिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। तावडू सदर थाने में 8 दिन में अब तक कुल 10 मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रंगाला खोरी कलां और हसनपुर के राजस्व क्षेत्र में अवैध निर्माण करने के आरोप में, कमरुद्दीन काशी लाला, वेद प्रकाश, कमला देवी, राम खिलाड़ी, जय सिंह, बंसल इंगिकों प्राइवेट लिमिटेड, रोहित कुमार श्रीवास्तव, अविनाश चंद पटेल, डॉ. रिशिम सिंह, नीतू प्रसाद, निहाल सिंह, उमदी राम, नागेश्वर, प्रसाद, दिया, प्रकाश, शैफाली प्रसाद, अग्निना प्राइवेट लिमिटेड, राधेश्याम, अग्रवाल, नीलिया श्रीवास्तव, इंगु अग्रवाल, डॉ. कुमकुम सिंह, वेद प्रकाश, सुरेश गुप्ता, सुरेश, सुंदरलाल, बलवन्त सिंह, हुकम सिंह, विरेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, राजू, शुगन, बिमला, नारायणी, मौसम, भतेरी, नरेश कुमार सहित कुल 59 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, जिला नगर योजनाकार वेद प्रकाश सहरावत ने साफ चेतावनी दी है कि जिले में कहीं भी अवैध कॉलोनियों को किसी भी सूरत में विकसित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि वह अवैध कॉलोनियों में प्लाट लेने से बचें। जिले में जहां पर 7-ए लागू है वहां पर प्लाटों की रजिस्ट्री पहले विभाग से एनओसी लेनी जरूरी है। अवैध निर्माण करने के आरोप में जिले के विभिन्न पुलिस थानों में कुल 41 मामले दर्ज होने हैं। उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनियों में लोगों द्वारा करवाए गए निर्माणों पर भी उनके विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें