फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला सुरक्षाकर्मी, कंपनी मालिक पर हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कासना साइट-5 औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में शनिवार सुबह सुरक्षाकर्मी का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पड़ताल की तो जेब से सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने रुपयों की तंगी के कारण आत्महत्या की बात लिखी थी, लेकिन सुरक्षाकर्मी के पीछे से हाथ बंधे थे और शव 15 फुट की ऊंचाई पर लटका था। सुरक्षाकर्मी का कंपनी मालिक से वेतन न बढ़ाने पर विवाद चल रहा था। इस कारण परिजनों ने साजिश रचकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कंपनी मालिक पर हत्या और एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कासना निवासी हरिप्रकाश (40) ईकोटेक इंस्ट्यूमेंट कंपनी में सुरक्षाकर्मी तैनात थे। बेटे ओमपाल ने बताया कि उनकी बंदूक आचार संहिता के कारण थाने में जमा करा ली गई थी। शुक्रवार रात आठ बजे पिता ड्यूटी के लिए कंपनी गए थे। सुबह नौ बजे तक जब घर नहीं लौटे तो परिजन कंपनी पहुंचे। यहां पिता का शव फंदे पर लटका मिला। बेटे ने आरोप लगाया कि काफी समय से कंपनी मालिक ने वेतन नहीं बढ़ाया था। वेतन बढ़ाने की मांग पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली दी जाती थी। मालिक ने कहा था कि 20 अप्रैल के बाद वह वेतन जरूर बढ़ा देंगे। इसकी जानकारी हरिप्रकाश ने परिजनों को दी थी। अब साजिश रचकर हत्या की गई है। परिजनों ने पुलिस पर कंपनी के सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाने का भी आरोप लगाया है।
शरीर पर चोट के भी निशान
पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में दो माह पहले भी सुरक्षाकर्मी आत्महत्या के प्रयास की बात लिखी है। जांच कराई जा रही है। वहीं, परिजनों का कहना है कि पीछे दोनों हाथ बांधकर कोई कैसे 15 फुट से अधिक की ऊंचाई पर चढ़कर आत्महत्या कर सकता है। आरोप है कि हरिप्रकाश के शरीर पर चोट के भी निशान हैं। साजिश रचकर उनकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें