फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस कंडक्टर से ऑटोचालक ने की मारपीट, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सवारी बैठाने के नाम पर वजीराबाद गांव में ऑटो चालक की गुंडागर्दी देखने को मिली। ऑटो चालक ने गुरुग्राम मेट्रोपोलिटिन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की बस को ओवरटेक कर रूकवाते हुए कंडक्टर (सीएसए) के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ऑटो चालक फरार हो गया। घटना के बाद कंडक्टर ने इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-53 थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुगमन सिटी बस सेवा में सवारियां बैठाने के नाम पर ऑटो चालक आए दिन झगड़ा करते हैं। 15 जनवरी को रेलवे स्टेशन से सेक्टर-56 रूट पर चलने वाली सिटी बस में सोनीपत गोहाना निवासी कंडक्टर रोहित मलिक ड्यूटी पर तैनात थे। बस जब वजीराबाद गांव में पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार में आए ऑटो ने ओवरटेक करते हुए बस को रुकवा लिया। चालक और परिचालक कुछ समझ पाते इससे पहले ऑटो चालक बस में चढ़ा और कंडक्टर के साथ मारपीट करने लगा। बस में कई सवारियां भी बैठी थी, सवारियों के विरोध करने पर आरोपी ऑटो चालक ने कंडक्टर को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें