फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पटाखे जलाने पर दो पक्षों में मारपीट के मामले में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-63 पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बहलोलपुर गांव में पटाखे जलाने पर दो पक्षों में अलग-अलग दो दिन जमकर विवाद हुआ। 22 अक्तूबर को एक पक्ष ने तो 26 अक्तूबर को दूसरे पक्ष ने मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दो लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।

बहलोलपुर निवासी योगेश शर्मा ने पुलिस से शिकायत की है कि 22 अक्तूबर की रात पटाखे जलाने को लेकर पड़ोस में रहने वाले आकाश, लाला उर्फ प्रशांत, प्रिंस, ललित, क्रिश, हल्लू और पांच अज्ञात लोगों ने शिकायतकर्ता व उसके भाई नवीन के साथ मारपीट कर दी। नवीन को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से डंबर सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि 26 अक्तूबर की रात उनका बेटा प्रिंस दुकान के लिए सामान लेने के लिए किराना स्टोर पर गया था। वह घर लौट रहा था तो पड़ोसी योगेश शर्मा, नवीन शर्मा, सोनू, देबू, गौरव, जितेंद्र शर्मा, भरत यादव और पांच अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दी। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें