फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। खंड के एक गांव में चारा लेने गई महिला के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया। महिला के शोर मचाने पर परिजन वहां पहुंचे और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। इस मामले में पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ झिरका थाना पुलिस को शिकायत दी है। 23 फरवरी को वह खेतों से चारा लेने गई थी। जब वह खेत से चारा काट रही थी तो पहले से वहां बैठे युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी भी दी। शोर मचाने पर परिजन वहां पर पहुंचे। आरोपी युवक के परिजनों ने महिला व उसके परिजन पर हमला कर दिया। इस संबंध में महिला डेस्क प्रभारी ए एस आई सरिता ने कहा कि महिला की शिकायत पर पुलिस गंभीरता से जांच करने में जुटी हुई है। जल्दी ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें