फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गोवंश को मुक्त कराया, एक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। गो टास्क टीम नूंह ने गांव पचगांवा-चीला जाने वाले कच्चे रास्ते पर दबिश देकर 4 गोवंश को मुक्त कराया। टीम को देख आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ गोसंरक्षण एंव गोसंवर्धन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मुक्त कराए गए गोवंश को गोशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नूंह गोटास्क टीम के उप निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सलिम निवासी गांव पचगांवा गोकशी के धंधे में लिप्त है। आरोपी गांव पचगांवा से गांव चीला जाने वाले कच्चे रास्ते से गोवंश को अलवर जिले के गांव कुलावट लेकर जाएगा। जिसे मौके पर दबिश देकर गोवंश सहित काबू किया जा सकता है। टीम ने मौके पर दबिश दी तो आरोपी गोवंश सहित आता दिखाई दिया। नजदीक आने पर टीम को देखते ही वह गोवंश को छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने आरोपी का पीछा किया। लेकिन आबादी क्षेत्र होने के कारण वह भाग गया। पुलिस ने मौके से चार गोवंश को मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें