फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोतस्करों से पुलिस ने 10 गोवंश छुड़ाए, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। बिछौर थाने के गांव सिंगार से पुलिस ने गोतस्करों से 10 गोवंश को छुड़ाकर गोशाला भेज दिया है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोरक्षकों को सूचना मिली कि सिंगार गांव में एक वाहन में भरकर गौवंश को लाया गया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद वे पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा की एक वाहन में 10 गोवंश भरे हुए हैं। पुलिस ने 9 बैल और एक गाय को छुड़ाया। जबकि गोतस्कर पुलिस टीम को देखकर मौके पर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए।
सीएस स्टाफ प्रभारी भरतलाल ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर तस्करों की पहचान शुरू कर दी है। गोवंश को गोशाला भेज दिया गया है। गोतस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें