फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक परिवार के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उप निरीक्षक राकेश डिमरी मुकदमे की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन




मंगलौर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि पति के बिना वह अपने बच्चों के साथ रहती है। आरोप है कि क्षेत्र का ही एक युवक उस पर बुरी नजर रखता था। इसी बीच जोर जबरदस्ती कर आरोपी ने जुलाई 2025 को देर रात दुष्कर्म किया था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।

आरोप है कि तभी से आरोपी पक्ष के लोग रंजिश रखने लगे थे। काफी बार मुकदमेबाजी में समझौता करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर आए दिन गाली-गलौज की जाने लगी। आरोप है कि 27 सितंबर को देर रात आरोपी पक्ष के लोगों ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया था। सूचना पुलिस को भी दी गई थी। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि अजय कुमार, मोहन, लवी, रश्मि, अंकित और हरपाल निवासी मंगलौर के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें