फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर का हाथ कटा, कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। घाटा शमसाबाद में सीडी एस इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के तीन कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि कर्मचारियों की लापरवाही के कारण 1 अक्तूबर को मशीन से एक मजदूर का हाथ कटकर अलग हो गया था। पीड़ित मजदूर की शिकायत पर बुधवार रात फिरोजपुर झिरका पुलिस ने कंपनी के दो इंजीनियर सहित एक मशीन ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिला समस्तीपुर बिहार निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सड़क बनाने वाली कंपनी सीडीएस इंफ्रा में काम करता है। 1 अक्तूबर को वह मिक्सर मशीन में पानी डाल रहा था उसी वक्त कंपनी के इंजीनियर के आदेश पर ऑपरेटर ने मशीन चला दी, जिससे उसका हाथ कट गया। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है। जल्दी ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें