नूंह/तावड़ू। सरकार द्वारा गोवंश की सुरक्षा के लिए बनाए गए कड़े कानून के बावजूद जिले में तस्करी बड़े पैमाने पर की जा रही है। इसी कड़ी में नूंह सीएस स्टाफ ने गो तस्करों के चंगुल से 20 गोवंश को बरामद करने के कामयाबी हासिल की है। तस्करों के खिलाफ गोवंश अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही गोवंश को संगेल गोशाला में छोड़ दिया गया है। तस्करों की पहचान इकराम निवासी फिरोजपुर नमक और अंजुम निवासी हुसैनपुर के रूप में हुई है। प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि तस्करों को अड़बर गांव के करीब एक कैंटर गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर गोवंश को राजस्थान ले जा रहे थे।
आरोपियों का कोरोना टेस्ट कराया गया है, रिपोर्ट आने के बाद इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं तावडू उपमंडल में पुलिस ने 15 गोवंश को मुक्त कराया है। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी एएसआई कल्लू खान ने बताया कि 28 अगस्त पुलिस नूंह रोड बाईपास पर गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि सोहना की तरफ से कंटेनर में गोतस्कर राजस्थान जा रहे हैं। सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर गोवंश को मुक्त कराया।