फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट के तहत 8 लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। नगर के शिव कॉलोनी में अनुसूचित जाति के एक युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 15 निवासी पीड़ित सन्नी ने बताया कि नगर के शिव कॉलोनी निवासी रिंकू, राहुल, श्रीभगवान, गुडडी, सोनू, अन्नी, मुकेश व सुंदर ने रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट की। इसकी वजह से वह घायल हो गया। पीड़ित ने बताया कि जब उसने मारपीट का विरोध किया तो आरोपियों ने अपशब्द के साथ-साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर इन सभी 8 नामजद लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें