फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़ करने पर 7 के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। बिछौर थाना पुलिस ने युवती के साथ छेड़छाड़ व जातिसूचक शब्द बोलने पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी प्रकाश चंद ने बताया कि पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 फरवरी को उसकी पुत्री के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ की थी। जब उन्होंने इस बात का विरोध कर युवक के परिजनों से शिकायत की तो इससे वे लोग नाराज हो गए। युवक के परिजनों ने उनकी शिकायत पर गौर करने की बजाए उन्हें अपशब्द कहे।
जांच अधिकारी का कहना है कि पीड़िता की मां की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच चल रही है, जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें