फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली चोरी में 5 उपभोक्ताओं पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी(संवाद)। जेवर में विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ शनिवार को बड़ा अभियान चलाया। अभियान के दौरान पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड-जेवर, विजिलेंस टीम नोएडा-1 व नोएडा-2, और जेवर उपखण्ड अधिकारी अभियान में शामिल हुए। इस अभियान के दौरान 5 नए उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। विभाग ने इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के कारण विभाग ने लगभग 2.78 लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की है। विभाग के अधिकारियों ने बिजली चोरी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें