फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क जाम करने वाले 42 लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत पर परिजनों ने किया था प्रदर्शन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
दनकौर। दनकौर के बिहारी लाल चौक पर बीती आठ फरवरी को सड़क जाम कर प्रदर्शन करने वाले 42 लोगों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने जगन, गीता, मुकेश, देवेंद्र, जोगेंद्र, सुशील, अमित, गोलू, रवि गौतम, अशोक, बबीत और दिनेश समेत 12 नामजद और 30 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। प्रदर्शनकारी सड़क हादसे में हुई युवक बबलू की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। दनकौर चौकी पर तैनात दरोगा शुभम शर्मा की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

दरोगा शुभम शर्मा ने बताया कि युवक बबलू की सड़क हादसे में हुई मौत पर उसके परिजनों ने प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दी थी। परिजनों को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया था। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। इसलिए पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें