फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी के बाहर रूममेट पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित मिग्सन विला सोसाइटी के बाहर तीन युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित कुमार यथिराज ने अपने पुराने रूममेट और उसके साथियों पर बिना किसी कारण हमला करने का आरोप लगाया है। मिग्सन विला सोसाइटी में रहने वाले कुमार यथिराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 फरवरी को दोपहर अपने दोस्तों अभिषेक शर्मा और गौरव झा के साथ सोसाइटी के बाहर खड़े थे। आरोप है कि तभी उनका पुराना रूममेट मंदीप चौधरी, स्पर्श नागर और कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे और बिना किसी बातचीत के अचानक मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें