फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 गोवंश को पुलिस ने कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। प्रदेश सरकार ने भले ही गोवंश के खिलाफ कड़ा कानून बनाया है। लेकिन इसके बावजूद जिले में गोतस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। गोवेश का एक और मामला नगीना खंड के गांव जलालपुर में सामने आया है। सीएस स्टाफ ने यहां से 11 गोवंश को गोतस्करों से मुक्त कराया है। पुलिस ने इस मामले के आरोपी टांई गांव के पप्पू व शहिद गांव अड़बर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं गोवंश को संगेल गोशाला में छोड़ दिया है। सीएस स्टाफ के एएसआई बलबीर व सतबीर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की नगीना के गांव जलालपुर से गोतस्कर गोवंश को एक गाड़ी में भरकर तस्करी के लिए राजस्थान ले जा रहे हैं। पुलिस ने जानकारी के बाद बजरंग दल के मोनू मानेसर की टीम के साथ जलालपुर गांव में नाकाबंदी की।
पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते उक्त आरोपी ट्रक को छोड़कर भाग गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने एक खुले ट्रक में अलग से गाड़ी की एक बंद बॉडी में गोवंश कोे भरा हुआ था। ताकि आवाज बाहर नहीं जा सके। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें