फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से सामान चोरी करते दो काबू, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। शहर थाने के सामने खड़े एक ट्रक में चोरी करते हुए दो आरोपियों को पुलिस ने मौके से काबू किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

तावडू शहर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि थाने के करीब खड़े एक ट्रक से कुछ लोग गाड़ी इंजन का सामान चोरी कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को गाड़ी में चोरी करते पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी तावडू में मैकेनिक का काम करते हैं। जिन्हें इंजन व अन्य सामान को चोरी करने में पूरी महारत हासिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 नोजल व एक मीटर प्लेट बरामद की है। पुलिस ने हरीश पुत्र दीना निवासी तावडू व तौहीद उर्फ बच्चा पुत्र उम्मर निवासी गांव ख़ातिबास थाना तावडू के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें