फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डालावास गांव में झगड़े के मामले में 17 के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। डालावास गांव में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने एक सप्ताह बाद 17 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 31 जुलाई को जब पीड़ित आसिफ गांव में दूध लेने जा रहा था, तो आरोपी इस्लामू ने उसे अपशब्द कहे।इसके बाद आसिफ जब जब घर पहुंचा तो आरोपी इस्लामू पक्ष के करीब 2 दर्जन लोग वहां लाठी, डंडे, फरसे और तमंचे के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद आसिफ और उसके परिजनों पर उन्होंने हमला कर दिया। हमले में पीड़ित का पिता, दो भाई, बहन और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नूंह और दिल्ली भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना के एक सप्ताह बाद आरोपी फतेह मोहम्मद, ताहिर, सत्तार, उमर, सराजू, तैयब, हासम, जलेब, सलामू, इस्लामू, इरफान, आसिया, असमीना, कुर्सीदन, संजीदा, वहीदन व साहूनी सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें