फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मिनी पेट्रोल पंप संचालक व सेल्समैन के विरुद्ध मुकदमा

Sun, 19 Jan 2025 12:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। शनिवार को थाने पर आपूर्ति निरीक्षक कैराना मदनपाल की तरफ से पंप संचालक सुशांत निवासी मेरठ और सेल्समैन पंकज पुत्र जयवीर सिंह निवासी चरथावल जिला मुजफ्फरनगर के विरुद्ध अवैध रूप से पेट्रोल पंप संचालन करने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा सीमा पर कांधला क्षेत्र के इस्सोपुर टील में अवैध तरीके से संचालित मिनी पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को जिला आपूर्ति अधिकारी व एसडीएम स्वप्निल यादव ने छापा मारकर उसे सीज किया था।
विज्ञापन

इस मौके पर जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल निवासी सेल्समैन पंकज कुमार पेट्रोल व डीजल बेच रहा था।
टीम को मौके पर 620 लीटर पेट्रोल व 230 लीटर डीजल बरामद हुआ था, लेकिन सेल्समैन पेट्रोल बेचने और रखने का कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका था।
इसके बाद अधिकारियों ने मिनी पेट्रोल पंप पर सील लगा दी थी। बताया कि यह पंप कई सालों से संचालित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें