फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी बैनामा कराने पर बेटी, दामाद समेत चार के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी(संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के छोलस गांव में जमीन का फर्जी तरीके से दान पात्र बैनामा करा लिया गया। इस मामले में पीड़ित ने पुत्री व दामाद समेत चार के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन

जारचा कोतवाली क्षेत्र के छोलस गांव में नजमुल हसन रहते हैं। जो अक्सर बीमार रहते हैं। उनके कोई पुत्र नहीं है। केवल एक पुत्री वसीम सैयदा है। उसकी शादी हो चुकी है। वह दिल्ली के साइन बाग जामिया नगर में रहती है। 19 फरवरी 2015 को नजमुल हसन ने अपनी पुत्री वसीम सैयदा के नाम दो बीघा जमीन दान-पत्र में लिख दी। उसके बाद वसीम सैयदा व उसके पति कामिल हुसैन ने फर्जी दान-पत्र दस्तावेज तैयार करा मसौदा तैयार कर लिया गया। धोखे से अन्य जमीन का बैनामा भी दान-पात्र लिखवा लिया गया। बाकी जमीन भी फर्जी दान-पात्र तैयार कर वसीम सैयदा व पति कामिल हुसैन ने राजस्व अभिलेखों में अपना नाम अंकित कर लिया है। इसकी शिकायत पीड़ित ने जारचा कोतवाली में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर पुत्री वसीम सैयदा, कामिल हुसैन, मोहम्मद कोनैन, अफजल हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें