फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उड़ान शुरू होते ही चालू होगा कार्गो हब

विज्ञापन
विज्ञापन
-2.5 लाख मैट्रिक टन क्षमता वाले हब का ढांचागत कार्य हुआ पूरा
विज्ञापन

-वेयरहाउसिंग, कूलपोर्ट और बॉन्डेड ज़ोन जैसी आधुनिक सुविधाएं तैयार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेट नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान संचालन के साथ ही कार्गो हब भी चालू हो जाएगा। कुल 2.5 लाख मैट्रिक टन क्षमता वाले इस विशाल कार्गो हब का ढांचागत कार्य पूरा हो चुका है। फिलहाल टेस्टिंग, सिस्टम इंटीग्रेशन व सरकारी मंजूरी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अधिकारियों के अनुसार यह देश के सबसे बड़े कार्गो हब में शामिल होगा, जो निर्यात-आयात का बड़ा केंद्र बनेगा।
कार्गो हब के इंटीग्रेटेड वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स जोन में 42 ट्रकों की पार्किंग क्षमता वाला पार्किंग सेंटर और 27 भारी वाहनों के लिए डॉकिंग जोन तैयार हो चुके हैं। यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त कूरियर टर्मिनल, विदेशी सामान के लिए बॉन्डेड वेयरहाउस, ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक पार्क और ट्रकिंग सेंटर की व्यवस्था की गई है। सबसे खास बात यह है कि फल, सब्जियों और दवाइयों के सुरक्षित परिवहन के लिए अलग कोल्ड स्टोरेज (कूलपोर्ट) भी बनाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्गो हब को फ्यूचर एक्सपेंडेबल डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। आने वाले वर्षों में जैसे-जैसे बॉन्डेड वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज और एक्सप्रेस कार्गो सुविधाओं की मांग बढ़ेगी, इसकी क्षमता दोगुनी की जा सकेगी। माल ढुलाई और वैल्यू ऐडेड सर्विसेज के लिए कंसॉलिडेशन सेंटर भी स्थापित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट से पहले ही दिन कार्गो फ्लाइट शुरू करने की योजना है। अनुमान है कि शुरुआती चरण में ही लगभग 50 मिलियन टन कार्गो का निर्यात-आयात होगा। अब तक नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के उद्यमियों को माल निर्यात के लिए दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर निर्भर रहना पड़ता था। अब उनकी सुविधा जेवर एयरपोर्ट से ही उपलब्ध होगी। इससे न सिर्फ समय और लागत बचेगी बल्कि क्षेत्र की औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें