फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्लास्टर गिरने से कार का शीशा टूटा, दोस्त के घर आया था इंजीनियर

विज्ञापन
नोएडा। अरविंद कासा सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से गाड़ी का शीशा टूटा
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित आदित्य अर्बन कासा सोसाइटी में शुक्रवार देर रात प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि उस समय कार के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। कार मालिक अनमोल ने बताया कि वह गुरुग्राम में इंजीनियर हैं और दोस्त के घर ठहरने आए थे। उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे कार निर्धारित पार्किंग में खड़ी की थी। करीब 11 बजे सुरक्षा गार्ड ने आकर बताया कि कार पर कुछ गिर गया है। नीचे जाकर देखा तो कार के ऊपर प्लास्टर का बड़ा हिस्सा पड़ा था। इससे कार का शीशा और विंडशील्ड क्षतिग्रस्त हो गई। अनमोल ने बताया कि उन्होंने करीब आठ महीने पहले ही एक्सयूवी-9 कार खरीदी थी। मरम्मत में करीब डेढ़ से दो लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

घटना के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। उनका आरोप है कि सोसाइटी में प्लास्टर गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। दूसरे हिस्से में भी प्लास्टर गिरने से नीचे रखे गमले टूट चुके हैं। अनमोल ने कहा कि यदि प्लास्टर गिरने के समय कोई व्यक्ति वहां खड़ा होता तो गंभीर हादसा हो सकता था। सोसाइटी में बच्चे भी खेलते हैं। ऐसे में यदि प्लास्टर किसी बच्चे के ऊपर गिर गया तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने बताया कि घटना के बाद अब तक मेंटेनेंस की ओर से कोई राहत नहीं दी गई है।

नोएडा। अरविंद कासा सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से गाड़ी का शीशा टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें