ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स दो सोसाइटी के बाहर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। कार सवार महिला ने सोसाइटी के गेट पर स्कूल बस का इंतज़ार कर रहे बच्चो को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्ची कार के नीचे भी आ गई।
विज्ञापन
निवासीयों का कहना है कि महिला फोन देख रही थी और अचानक रेस पर पैर रख गया। पहले कार ने दो स्कूटी को टक्कर मारी। उसके बाद बच्चो को। कुछ परिजन भी चोटिल हुए हैं। हादसे में पांच से अधिक बच्चों को चोटें आई हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी महिला भी अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी।