फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार अर्टिगा आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग समेत दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि पांच की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से दरभंगा निवासी मनोज कुमार 10 वर्षों से फरीदाबाद में रहकर एसी ठीक करने का काम करता है। शुक्रवार दोपहर मनोज पत्नी संजू (38), बेटे सचिन (17), विजय (5), चंदन (11) व प्रेमकुमार (16) और साथी सुरेश (60) व अमित (30) के साथ दरभंगा से अर्टिगा में फरीदाबाद लौट रहा था। जब कार यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर पहुंची तो साइड में खड़े एक ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मियों व पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाद क्रेन की सहायता से कार को ट्रक से अलग किया। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अमित व सुरेश को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, एक अन्य हादसे में बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें