फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: इंजीनियर से कार लूटने की घटना का खुलासा, इंदिरापुरम पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 05 Apr 2021 03:12 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर स्थित मिगसन गोल चक्कर के पास से 14 मार्च को इंजीनियर नितिन उनकी पत्नी और 4 माह बच्ची से लूटी गई कार को इंदिरापुरम पुलिस ने बरामद कर लिया है। इंदिरापुरम पुलिस ने चार लुटेरों को भी गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। 

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान मसूरी निवासी शाहरुख और लोनी निवासी प्रवीण, यश और गौरव के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का आईफोन, दो तमंचे, दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 14 मार्च की शाम को यश और प्रवीण ने कार लूटी थी। 

घटना के दौरान नितिन कार से सब्जी लेने उतरे थे, जबकि पत्नी और चार माह की बच्ची कार में थी। तमंचे के बल पर लुटेरों ने कार लूट ली थी और 200 मीटर दूर मां-बेटी को उतारकर फरार हो गए थे। रास्ते में आरोपियों ने कार की नंबर प्लेट बदल दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें