फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मां-बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसाइटी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मां-बेटी घायल
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र स्थित महागुन मिराविला सोसाइटी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-79 निवासी अरुण भारद्वाज ने बताया कि रविवार रात करीब 10:40 बजे वह अपनी पत्नी कितिका और बेटी आसरा सिंह के साथ सोसाइटी परिसर में लिफ्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली नंबर की एक कार तेज गति से वहां पहुंची और चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए तीनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में अरुण भारद्वाज की पत्नी कितिका और बेटी आसरा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर कोतवाली सेक्टर-113 में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सोसाइटी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं, सोसाइटी के निवासियों ने परिसर के भीतर तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें