फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर के बेसमेंट में कार चालक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
घर के बेसमेंट में फंदा लगाकर की आत्महत्या करने वाला कार चालक राजेश। फोटो- परिजन
विज्ञापन
- एफएसएल और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू पालम विहार स्थित एक मकान के बेसमेंट में कार चालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पालम विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी राजेश (38) के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 15 वर्षों से न्यू पालम विहार ब्लॉक-के निवासी सुरेंद्र के यहां कार चालक के रूप में काम कर रहा था। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ उसी मकान में रहता था। पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई सुबह करीब 10 बजे राजेश ने परिवार के साथ खाना खाया था। इसके बाद वह घर के बेसमेंट में चला गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब 11 बजे उसने बेसमेंट में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर करीब 12 बजे घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजेश का पत्नी से कोई विवाद नहीं था और न ही उस पर कोई कर्ज था। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई संदिग्ध तथ्य सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें